जीत के बाद मोदी का दिल्ली कूच, मेगा रोड शो की तैयारी

उनका रोड शो आईजीआई एयरपोर्ट से शुरू होगा और वहां से मोदी का काफिला सेंट्रल स्पाइन रोड, एयरोसिटी, नेशनल हाईवे न. 8, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपद से होता हुआ अशोका रोड पहुंचेगा। मोदी की विजयी रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
करीब 2000 पुलिसकर्मी रोड शो की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है। स्थानीय पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्सेज को भी सुरक्षा में तैनात किए गए है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन रास्तों से लोगों को बचने की सलाह दी है। मोदी का रोड शो एयरोसिटी, धौला कुआं, पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ से होते हुए अशोक रोड स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर पर खत्म होगा। रोड शो के लिए दिल्ली बीजेपी ने आतिशबाजी, गाजे-बाजे और फूल मालाओं का भी इंतजाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications