राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को होगा चुनाव, जानें नामांकन वापस लेने की लास्ट तारीख

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को घोषणा की कि 9 राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 3 सितंबर को होगा। आयोग ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 और 27 अगस्त है।

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए अलग-अलग चुनाव 3 सितंबर को होंगे और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। आइए जानते हैं 9 राज्यों में कौन-कौन शामिल?

Election Commission

9 राज्यों में 12 रिक्त सीटें हैं, जिनमें असम, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और त्रिपुरा सहित दस राज्यसभा सीटें रिक्त हो गईं, क्योंकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मौजूदा सदस्य लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए। इन राज्यों के अलावा तेलंगाना और ओडिशा में भी चुनाव होने हैं।

जरूरी तारीखें

  • नामांकन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त
  • मतदान का समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना: तीन सितंबर को शाम 5 बजे से
  • नामांकन वापसी की अंतिम तारीख- 26 अगस्त को असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र त्रिपुरा
  • नामांकन वापसी की अंतिम तारीख- 27 अगस्त को बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाला, ओडिशा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+