वोटिंग का जुनून: कहीं बेटे की गोद में वोट डालने पहुंची वृद्ध मां, तो किसी ने पीठ पर बिठा पिता को कराया मतदान, देखें Video

वोटिंग का जुनून: कहीं बेटे की गोद में वोट डालने पहुंची वृद्ध मां, तो किसी ने पीठ पर बिठा पिता को कराया मतदान, देखें Video

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा-2020 चुनाव के दूसरे चरण के तहत 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। बिहार के अलावा आज (3 नवंबर) देश के 10 राज्यों में भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की 28 सीटों सहित देश के 10 राज्यों की 54 विधान सभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात (Gujarat) की 8 सीट, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 7 सीट, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड की दो-दो सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर आज मतदान है। कोरोना काल में देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ मतदान का आयोजन किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि कोरोना काल में वोटिंग के लिए लोग घरों से बहुत कम ही बाहर निकलेंगे। लेकिन महामारी के दौर में भी मतदाताओं का वोट के लिए हौसला देखने को मिल रहा है। बिहार, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश में मतदान का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा हैष

Recommended Video

    Bihar Election 2020: बुजुर्गों ने ऐसे डाला Vote | MP Bypolls | Haryana ByPolls | वनइंडिया हिंदी
    By election

    मतदान केंद्रों पर ना केवल युवा बल्कि बुजुर्ग पर भी अपने लोकतंत्र के अधिकारों में भाग लेने से पीछे नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हरियाणा के राज्य विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में दिखा। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक शख्स अपने बुजुर्ग पिता को पीठ पर बिठाकर मतदान केंद्र पर लाये। व्यक्ति अपने बुजुर्ग पिता को पीठ पर लेकर सोनीपत के भैंसवाल कलां के एक मतदान केंद्र में मतदान कराने पहुंचा तो वहां भीड़ लग गई। शख्स के मतदान केंद्र में आते हुए कई लोगों ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी कुछ ऐसा ही मतदान का जुनून देखने को मिला। ग्वालियर में वोटिंग के दौरान एक शख्स मां को वोट दिलवाने के लिए गोद में उठाकर मतदान केंद्र के अंदर पहुंचा। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मां को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लाता है और फिर वोटिग रूम के बाहर लाकर खड़ा करता है। उसके बाद उसकी मां वोट देती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग मां की तबीयत खराब थी।

    लोकतंत्र के महापर्व में युवा ना ही सिर्फ वोट कर रहे हैं बल्कि अपने घर के बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ला भी रहे हैं। बिहार से भी कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोट डालने के लिए साइकिल पर अपनी दादी के साथ पटना के एक मतदान केंद्र पर लड़की पहुंची। खास बात ये है कि अपनी दादी को साइकिल पर मीलों दूर लाने वाली ये लड़की पहली बार अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करने वाली थी।

    मीडिया से बात करते हुए उस लड़की ने कहा, "मैं अपनी दादी के साथ यहां आई हूं। मैं पहली बार मतदान करूंगी। मुझे उम्मीद है कि अब हमारे पास युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर होंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+