Election Results 2019: डीएमके तमिलनाडु में भारी बढ़त की और, बन सकती है संसद में तीसरी सबसे पार्टी

चेन्नई: लोकसभा की 542 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। अभी तक आ रहे रुझानों के मुताबिक बीजेपी दोबारा सत्ता में आ रही है। पीएम मोदी की अगुवाई में जहां एनडीए बड़ी बढ़त की और बढ़ रहा है वहीं बीजेपी उनके नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाती नजर आ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 292 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 52 सीटों पर आगे हैं। एनडीए गठबंधन को 342 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Election Results 2019: DMK Emerging As The third Largest Party in Parliament

तमिलनाडु की बात करें तो यहां डीएमके गठबंधन बहुत आगे बढ़ता दिख रहा है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक डीएमके गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है। तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं लेकिन 38 सीटों पर ही चुनाव हुआ है।

डीएमके संसद में तीसरी बड़ी पार्टी

तमिलनाडु से मिल रहे रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो डीएमके देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद उसे सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। उसके आस पास टीएमसी नजर आ रही है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके गठबंधन बुरी तरह हारता नजर आ रहा है। तमिलनाडु में 38 सीटों के लिए मतदान एक चरण में 18 अप्रैल को हुआ था। साल 2014 की बात करें तो एआईएडीएमके को 37 सीटें मिली थी। वहीं एक सीट बीजेपी और एक सीट पीएमके के खाते में आई थी। डीएमके का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+