राज्यसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 4 अक्टूबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 9 सितंबर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले देश में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में राज्यसभा की खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में राज्यसभा की कुल 6 सीटों पर आने वाली 4 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 1-1 सीट और तमिलनाडु में 2 सीटें खाली हैं। उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग की तरफ से जारी कोरोना वायरस गाइडलाइन का अनिवार्य तौर पर पालन करना होगा।

Recommended Video

    Rajya Sabha By Election: Rajya Sabha की 6 सीटों पर 4 October को होगा उपचुनाव | वनइंडिया हिंदी
    election commission

    पुडुचेरी की एक राज्यसभा सीट पर भी चुनाव
    चुनाव आयोग ने पुडुचेरी की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को भी इसी चुनावी शेड्यूल में रखा है। पुडुचेरी की इस राज्यसभा सीट पर 4 अक्टूबर को ही मतदान होगा। राज्यसभा की यह सीट आगामी 6 अक्टूबर को मौजूदा सांसद एन गोकुलकृष्ण का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली होने जा रही है। इसके अलावा बिहार विधान परिषद की एक सीट पर भी उपचुनाव के तहत 4 अक्टूबर को ही वोट डाले जाएंगे। बिहार की यह सीट 9 मई को विधान परिषद सदस्य तनवीर अख्तर के निधन की वजह से खाली हुई थी।

    4 अक्टूबर को ही घोषित हो जाएंगे चुनाव नतीजे
    आपको बता दें कि राज्यसभा की जिन 6 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की 5 सीटें सदस्यों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। जबकि, एक सीट राजीव शंकरराव सातव के निधन के बाद खाली हुई थी। राजीव शंकरराव सातव महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद थे, जिनका बीते 16 मई को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया था। राज्यसभा की इन सभी सीटों पर चुनाव के नतीजे उसी दिन 4 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+