छिन जाएगा मायावती का हाथी, चुनाव आयोग दे सकता है बड़ा झटका
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीतने वाली बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खतरे में है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद यहां बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव में सीट और प्राप्त मतों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिल्ली की शिकस्त के बाद खत्म होना तय है।

दिल्ली चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग बसपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म करने के मामले में नोटिस देने जा रही है। साथ ही इसके लिए चलने वाली प्रक्रिया आगामी मार्च तक पूरी हो जाएगी। बसपा ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सभी सीटों पर उसे हार का मुंह देखना पड़ा था।
छह फीसदी वोट पाने में नाकामयाब
बसपा प्रमुख मायावती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया, लेकिन बसपा का भी कांग्रेस की तरह खाता नहीं खुला। इतना ही नहीं उसे 1.4 प्रतिशत मत ही मिले, जबकि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखने के लिए उसे कम से कम छह फीसद मत चाहिए थे।
छिन जायेंगी कई सहूलियतें
बसपा से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन जाने के बाद उसे मिलने वाली कई तरह की सहूलियतों पर विराम लग सकता है। मसलन चुनाव में प्रचार के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन से मुफ्त में समय नहीं मिलेगा और न ही उसका चुनाव चिह्न् हाथी बरकरार रह पाएगा। इससे पहले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बसपा को दो सीटें ही मिल सकी थीं। पार्टी ने एक सीट झारखंड तथा एक सीट हरियाणा में जीती थी।
हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड़ में भी शर्मनाक प्रदर्शन
बसपा को अपना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बनाए रखने के लिये झारखंड तथा जम्मू एवं कश्मीर में तीन-तीन सीट और महाराष्ट्र एवं झारखंड में एक-एक सीट जीतना जरूरी था। बसपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में भी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी को हरियाणा में 4.4 प्रतिशत तथा महाराष्ट्र में 2.2 प्रतिशत मत मिले।
पिछले लोकसभा चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग ने बसपा को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न उसका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया जाए। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की पहली शर्त चार राज्यों में राज्य पार्टी का दर्जा मिलना आवश्यक है।
2012 से बसपा का पतन जारी है
बसपा को अभी तीन राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश में ही राज्य पार्टी का दर्जा हासिल है। बसपा को 1997 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था, लेकिन यूपी में 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से उसके प्रदर्शन में हर चुनाव में गिरावट देखने को मिली। पिछले लोकसभा चुनाव में उसे एक भी सीट नहीं मिली, जबकि उसने 300 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। बसपा को लोकसभा चुनाव में 4.19 फीसद मत ही मिले थे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications