बढ़ सकती हैं उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुश्किलें, चुनाव आयोग के आदेश पर होगा संपत्ति का मूल्यांकन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनाव आयोग ने रावत की संपत्ति के पूनर्मूल्यांकन करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को चिट्ठी लिखकर कहा है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हलफनामे में रावत ने जो संपत्ति घोषित की थी, उसका दोबारा मूल्यांकन किया जाए। इस बारे में एक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने CBDT को यह आदेश जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी की शिकायत पर दिया है। नेगी ने आयोग में शिकायत की थी कि रावत ने हलफनामे में जन्मतिथि और संपत्ति के बारे में गलत जानकारी दी है।

वहीं आयोग के आदेश पर रावत ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम करेगी। सीएम ने कहा कि वो इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications