चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर ट्वीट कर सशस्त्र बलों का उपयोग करने का किया बचाव

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान स्‍थानीय लोग और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के वोटरों से घरों से बाहर निकलने और मतदान करने के लिए एक विज्ञापन पोस्‍ट किया है। ये विज्ञापन 10 अप्रैल के दिन ही ट्वीट किया गया था। इसमें आयोग ने सैन्य बलों का इस्तेमाल किया है जबकि उसने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को सलाह दी है कि वे चुनावी अभियानों में सुरक्षा बलों का कोई भी उल्लेख करने से बचें। इंडियन एक्‍प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर ट्वीट कर सशस्त्र बलों का उपयोग करने का किया बचाव

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दिन (10 अप्रैल) जारी हुए चुनाव आयोग के विज्ञापन में अमर जवान ज्योति की छायाकृति और कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का कॉमन मैन का स्केच शहीद जवान को श्रद्धांजलि दे रहा था। विज्ञापन में लिखा गया कि 'उन्‍होंने अपने देश के लिए जान दी, क्‍या आप देश के लिए वोट भी नहीं कर सकते हैं? इसके बाद यह भी कहा गया कि 'वोट केवल आपका अधिकार नहीं है, बल्कि आपका कर्तव्य भी है। बिना किसी भय के अपना वोट डालें।'

आपको बता दें कि अमर जवान ज्योति का निर्माण 1971 के युद्ध के बाद युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के शहीद और अज्ञात सैनिकों की याद में किया गया था। पहले भी चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को सलाह दी थी कि वो चुनाव प्रचार में सुरक्षाबलों की तस्वीरों या सुरक्षा बलों से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित न करें। उल्‍लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में सशस्त्र बलों पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+