केरल, असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव आयोग फिलहाल नहीं कराएगा उपचुनाव, ये है वजह

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान किया था। बिहार के अलावा कई राज्यों में उपचुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि कुछ राज्यों में अभी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोगग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में फिलहाल उपचुनाव नहीं कराने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला इन राज्यों के मुख्य सचिव और चुनाव आयोग के अधिकारियों के इनपुट के आधार पर लिया है।

ec

Recommended Video

    By Election Date Announcement: 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इन चारो राज्यों में उपचुनाव होने थे। असम में रंगपाड़ा और सिबसागर केरल में कुट्टानड़ और चावरा, तमिलनाडु में तिरुवोट्टीयूर गुडियट्टनम और पश्चिम बंगाल में फलकाटा सीट पर उपचुनाव होना था। लेकिन इन चारो राज्यों में उपचुनाव कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग ने बयान जारी करके कहा है कि आयोग ने फैसला लिया है कि इन राज्यों की सातों सीट पर फिलहाल इस समय उपचुनाव कराए जाने के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया जाएगा।

    बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने पहले ही ऐलान कर दिया है। इस बार विधानसभा चुनाव तीन चरण में कराए जाएंगे। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी, दूसरे चरण में 71 जिलों की 94 सीटों पर 3 नवंबर को और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर चुनाव के दौरान एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही होंगे। मतदान के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+