महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने की दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत की निंदा

Election Commission Condemns Dilip Ghosh Supriya Shrinet: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से प्रचार कर रही हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के भी दौर शुरू हो गए हैं। इस बीच बीजेपी सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने महिलाओं के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी की है।

इसको लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की है। आयोग ने एमसीसी उल्लंघनों पर उन्हें जारी किए गए नोटिसों का जवाब मिलने के बाद अपने आदेश में कहा कि वे आश्वस्त हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत हमला किया और इस तरह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। इस बार से उनके चुनाव संबंधी संचार पर आयोग द्वारा विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

इससे पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को महिलाओं पर टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हाल ही में सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत के मंडी लोकसभा प्रत्याशी बनने पर निशाना साधा था। बीजेपी के नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दिलीप घोष से जवाब मांगा था। बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है।

कंगना रनौत को टिकट देने पर कांग्रेस नेता श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी जिन्हें हंगामा होने के पर हटा लिया गया। इस मामले में कांग्रेस नेता श्रीनेत ने सफाई भी दी थी।

यह भी पढ़ें- RLD को लोकसभा चुनाव से पहले बडा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+