भाजपा की शिकायत के बाद अखबार में विज्ञापन को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस से मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी से दैनिक भाष्कर अखबार में दिए गए विज्ञापन पर जवाब मांगा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने इस विज्ञापन को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी से इसको लेकर जवाब मांगा है। भाजपा का आरोप है कि अखबार में विज्ञापन को खबर की तर्ज पर छापा गया है ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।
चुनाव आयोग ने राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह दोस्तारा को नोटिस भेजा है। भाजपा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद बुधवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से इस विज्ञापन के फॉर्मेट, कंटेंट, भाषा सहित कई पहलुओं पर सफाई मांगी है। चुनाव आयोग की नोटिस का दोस्तारा को 23 नवंबर दोपहर 3 बजे तक जवाब देना है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी की ओर से सात गारंटी के विज्ञापन पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से इस तरह के विज्ञापनों को रोकने का निर्देश दिया है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस विज्ञापन को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और इसे तुरंत रोकने का आदेश दिया है।
चुनाव आयोग का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने इस विज्ञापन को राज्य स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से मंजूर करवाए बिना ही जारी कर दिया। इस विज्ञापन के जरिए कांग्रेस पार्टी 7 गारंटियों को वोटर्स तक पहुंचा रही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। जिसके बाद चुनाव आयोग से भाजपा की ओर से इसकी शिकायत की गई।














Click it and Unblock the Notifications