चुनाव आयोग ने कहा, बदनाम करने के लिए कमलनाथ ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए फर्जी दस्तावेज
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसी) ने वोटर लिस्ट में डुप्लीकेसी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दावा किया कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने फर्जी दस्तावेज अदालत में जमा किए। चुनाव आयोग ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में कमलनाथ द्वारा दायर याचिका में फर्जी दस्तावेज दायर कर अनुकूल परिणाम पाने और चुनाव आयोग की छवि खराब करने के प्रयास किए गए। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट में डुप्लीकेसी का आरोप लगाया था।

ईसी ने लगाया कांग्रेस नेता पर बड़ा आरोप
ईसी की तरफ से मामले पर बहस करते हुए वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने जस्टिस एके सिकरी की अगुवाई वाली खंडपीठ को बताया कि पार्टी शीर्ष अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। वकील ने कहा कि इसके लिए याचिकाकर्ताओं को दंडित किया जाना चाहिए। इसके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 193 (गलत सबूत के लिए सजा) है और इसकी गंभीरता से पूछताछ होनी चाहिए। अदालत के समक्ष पेश की गई लिस्ट में तस्वीरें और नाम हैं। विकास सिंह ने कहा कि ईसी की वेबसाइट पर वोटर लिस्ट में मतदाताओं की तस्वीरें नहीं हैं।

EC ने कहा- कमलनाथ ने अदालत में दिए फर्जी दस्तावेज
सुप्रीम कोर्ट ने आयोग के दावों पर आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि उस कंपनी को बुलाया जा सकता है जिसने कथित रूप से मतदाताओं के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। वहीं, कोर्ट में चुनाव आयोग के दावों को कांग्रेस ने खारिज किया। पूरे मामले पर कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि हम अपनी बातों पर अडिग हैं जो सबूत हमने कोर्ट में जमा किए हैं।

कांग्रेस ने खारिज किया आरोप
कमलनाथ की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि आंकड़े सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं और याचिकाकर्ता ने इसे रावत को भी दिया है। इस पर, खंडपीठ ने सिंह से मुख्य चुनाव आयोग के कार्यालय से निर्देश मांगने और 8 अक्टूबर को उत्तर देने के लिए कहा। कांग्रेस के नेताओं कमलनाथ और सचिन पायलट ने दो मतदान वाले राज्यों में मतदाता सूची में डुप्लीकेसी का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर से दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, मौसम की करवट ने घोला हवाओं में जहर
-
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications