'मैं भाग्यशाली हूं, मुझे इस...', MLA अदिति सिंह ने की राहुल गांधी की 'बुराई', बताया क्यों रहते हैं पीछे
MLA Aditi Singh: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह इन दिनों चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं।भले ही वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं लेकिन वो भाजपा के लिए वोट मांगने का एक मौका नहीं छोड़ रही हैं।
हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर) पर अदिति सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की।

अदिति सिंह ने अपने इस वीडियो में राहुल गांधी की कमिया गिनाई हैं। अदिति सिंह ने बताया कि कैसे राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं से पीछे हैं।
अदिति सिंह ने कांग्रेस और भाजपा में क्या अंतर है? इसपर कहा, ''फर्क साफ है! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी "विकास भी, विरासत भी" के नारे के साथ 2047 तक देश को विकसित बनाना चाहते हैं। वहीं राहुल गांधी देश को जातिवाद की बेड़ियों में बांधना चाहते हैं।''

अदिति सिंह ने कहा- 'मैं राहुल गांधी को ये कहना चाहती हूं कि...'
अदिति सिंह ने कहा, ''आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 आदरणीय प्रधानमंत्री जी का चुनाव है, हम बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो हमारे पास ऐसे नेता हैं, जो बहुत ही जल्द भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनाने जा रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी हैं, जो ED और EVM जैसे मुद्दों से ऊपर उभर ही नहीं पाते हैं।''
अदिति सिंह ने कहा, ''दूसरी ओर हमारे पार दूरदर्शी नेता हैं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इस नए भारत का हिस्सा बनने का मौका मिला है। इसलिए मैं राहुल गांधी को ये कहना चाहती हूं कि आप अपने दायित्व के ऊपर काम कीजिए। दूसरों पर ऊंगली उठाने से ये अच्छा है।''

अदिति सिंह ने कहा- रायबरेली में इस बार निश्चित रूप से भगवा लहराएगा
एक अन्य वीडियो इंटरव्यू में अदिति सिंह ने कहा, ''रायबरेली में इस बार निश्चित रूप से भगवा लहराएगा। इस बार रायबरेली में भाजपा की जीत पक्की है। पिछले 5 सालों से जनता से समझ चुकी है कि रायबरेली से किसे जीतना है। हम समझ सकते हैं कि आप विपक्ष में हैं तो ज्यादा काम नहीं करा पा रहे हैं लेकिन अपना दायित्व तो निभाए।''
अदिति सिंह ने कहा, ''जब आप चुनाव के दौरान प्रचार करने आते हैं तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, कहते हैं मैं यहां की बहू हूं...मेरी सासू मां से लड़ती थी। दुनिया भर के रिश्ते-नाते आप गिनाते हैं। तो कम से कम चुनाव जीतने के बाद यहां आओ तो। जनता का हालचाल तो लीजिए। लेकिन वो तो आए ही नहीं।''
क्या रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी अदिति सिंह?
पत्रकार बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में अदिति सिंह ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी थी। अदिति सिंह ने कहा था कि पार्टी जो, भी उनके लिए फैसला करेगी, वो उन्हें मंजूर होगा। पार्टी की हर बात वो खुशी-खुशी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications