श्रीनगर: ईद पर भी नहीं माने पत्थरबाज, CRPF कैंप पर हमला, कई जवान घायल
श्रीनगर। नफरत की आंधी में सुलग रहे कश्मीर में ईद का त्योहार भी मोहब्बत बिखेर नहीं पाया और आज भी यहां कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़पें हुईं जिसमें सीआरपीएफ के जवान समेत करीब 10 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।

सबसे पहले झड़प की खबर अनंतनाग से आई जहां ईद की नमाज के तुरंत बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं पाए और वो जवानों पर पत्थर बरसाते रहे।
पत्थरबाज मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे
पत्थरबाज वहां पर मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे,पत्थरबाजी के दौरान दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं, ऐसी खबरें घाटी की कई जगहों से आई हैं। मालूम हो कि आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कश्मीर का माहौल बिगड़ा हुआ है।
DSP मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
हाल ही में कश्मीर के नौहटा में नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे DSP मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पत्थरबाजी की घटना में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications