अगर संतान केवल लड़कियां हैं, तो पैरेंट्स को मिलेगा बड़ा फायदा
नयी दिल्ली। देश में लड़कियों की घटती जनसंख्या से चिंतित सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। एजुकेशन मैनेजमेंट कॉरपोरेशन की ओर से उन अभिभावकों को विषेश छूट देने की बात की जा रही हैं जिनकी संतान केवल लड़कियां है। ईडीएमसी ने उन पैरेंट्स को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने का फैसला किया है जिनकी सिर्फ बेटियां हैं। इसके साथ-साथ अगर उनकी बेटियां सरकारी स्कूलों में पढ़ती हैं तो उन्हें 8 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ये कदम सराहनीय है।

ईडीएमसी की स्थायी समिति की चेयरपर्सन लता गुप्ता का कहना है कि जिन पैरेंट्स की सिर्फ बेटियां हैं उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स में 5 प्रतिशत और जिनकी बेटियां सरकारी स्कूलों में पढ़ती हैं तो उन्हें 8 फीसदी की छूट मिलेगी। इस योजना को 2016-17 के बजट में अंतिम रूप देने की बात कही जा रही है।
क्या प्रॉपर्टी टैक्स?
यह एक ऐसा टैक्स है जो किसी व्यक्ति की प्रॉपर्टी पर लगाया जाता है। यह टैक्स जमीन, घर, दुकान आदि पर लगाया जाता है जिसे प्रॉपर्टी के मालिक को भरना पड़ता है। ऐसे में बेटियों के माता-पिता को मिलना वाली ये छूट एक अहम कदम साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications