शिवसेना ने फिर साधा पीएम पर निशाना, बताया- नेपोलियन और सिकंदर
सत्ता में साझीदार होने के बाद भी शिवेसना तमाम मुद्दों पर भाजपा का मुखर विरोध करती है। एक बार फिर सामना के संपादकीय में पीएम और भाजपा पर निशाना साधा गया है।
मुंबई। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में सत्ता की साझीदार शिवसेना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी की तुलना सिकंदर से की गई है।
सामना के संपादकीय में मौजूदा सरकार की तुलना सिकंदर और नेपोलियन सरीखे शासकों से करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है।

पूरे देश का हो विकास
संपादकीय में लिखा गया है कि स्वर्णिम युग सिर्फ एक दल नहीं बल्कि पूरे देश के लिए होना चाहिए। लिखा गया गया है कि सिकंदर महान और नपोलियन भी अपने जीवन में दुनिया नहीं जीत पाए थे। संपादकीय में कश्मीर के बिगड़ते हालातों की चर्चा भी की गई है। कश्मीर मसले पर भी वहां की पीडीपी-भाजपा की सरकार पर निशाना साधा गया है।

जम्मू और कश्मीर की चर्चा
संपादकीय में जम्मू और कश्मीर की राज्य सरकार पर हिंसा पर नियंत्रण लगाने में असल होने और कमजोर कानून व्यवस्था का आरोप लगाया है। हाल ही संपन्न हुए श्रीनगर और अनंतनाग उपचुनाव , कम मतदान और जवानों के साथ खराब व्यवहार भी का दोषी भी राज्य सरकार को बताया गया है।

पीएम ने कहा था
गौरतलब है कि शिवसेना की यह संपादकीय पीएम के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम ना केवल भाजपा का विकास चाहते हैं, बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से बेहतर बनाना प्राथमिकतामें शामिल है।

शाह की तारीफ
हालांकि संपादकीय में पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ भी की गई है। संपादकीय में अमित शाह की मेहनत की तारीफ के साथ-साथ कहा गया है कि इसी के पार्टी को कई राज्यों में अच्छी और प्रेरणात्मक जीत मिली है।
-
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications