घूसखोरी मामले में शिवसेना विधायक के बेटे को ईडी ने किया समन

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव लाने वाले शिवसेना के विधायक के बेटे को ईडी ने समन किया है। ईडी ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को समन भेजा है। दरअसल प्रताप सरनाईक के घर पर ईडी ने छापा मारा था, जिसके बाद ईडी ने प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक को समन किया था, लेकिन वह गुरुवार को समन के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद एक बार फिर से ईडी ने उन्हें समन भेजा है।

ed

बता दें कि प्रताप सरनाईक के खिलाफ टॉप्सग्रुप्स ना की एक कंपनी को 175 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का आरोप है जिसके बदले उन्होंने 7 करोड़ रुपए की घूस ली है। सूत्रों की मानें तो सरनाईक ने अपने करीबी अमित चंदौले हर महीने कंपनी से 6 लाख रुपए प्रताप सरनाईक के लिए इकट्ठा कर रहे थे। इस मामले में ईडी ने अमित चंदौले को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। गौरतबल है कि शिवसेना विदायक प्रताप सरनाईक करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। इसके अलावा वह विहंग ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक भी हैं। 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय सरनाईक ने जो चुनावी हलफनामा दायर किया था उसके अनुसार प्रताप सरनाई और उनकी पत्नी के पास 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमे 12 करोड़ रुपए की संपत्ति चल है और 13 करोड़ रुपए की संपत्ति अचल है। हालांकि 10 करोड़ रुपए की देनदारी भी सरनाईक पर है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+