सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी ने गोवा के इस होटल को भेजा नोटिस

सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी ने गोवा के इस होटल को भेजा नोटिस

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में सीबीआई जुटी हुई है। सीबीआई इस केस की मुख्‍य आरोपी एक्‍ट्रेस और सुशांत की गर्लफैन्‍ड रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ कर रही है। सीबीआइ की एक टीम रिया से सवाल पूछ रही है, दूसरी टीम सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा से और तीसरी टीम रिया के भाई शौविक से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। वहीं इस केस में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर एक्‍टर के करोड़ों रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है इसलिए पर्वतन निदेशालय (ED) भी इस केस में जांच कर रही है। शुक्रवार को ईडी ने गोवा के नामचीन होटल मालिक को नोटिस भेजा है।

ईडी ने गोवा के इस होटल को भेजा नोटिस

ईडी ने गोवा के इस होटल को भेजा नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गौरव आर्य नामक शख्‍स के होटल, The Tamarind in Anjuna, गोवा को एक नोटिस भेजा है और उन्हें 31 अगस्त से पहले जांच एंजेसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। दिवंगत एक्‍टर सुशांत के फाइनेन्‍शल मैटर की पड़ताल कर रही ईडी को गोवा के इस होटल से संबंधित कुछ सबूत मिले हैं। जिसके बाद ईडी इस पर होटल से पूछताछ करनी चाहती है।

Recommended Video

    Sushant Singh के परिवार से मिले Ramdas Athawale, कही ये बात | Riya Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत केस में तीन टीमें कर रहीं जांच

    सुशांत केस में तीन टीमें कर रहीं जांच

    वहीं रिया चक्रवर्ती समेत अन्‍य लोगों से पूछताछ कर रही सीबीआई माना जा रहा कि अकेले में पूछताछ करने के बाद उसके सामने गवाहों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले रिया के भाई शौविक से सीबीआई और ईडी ने उनके पिता से भी कई घंटे तक पूछताछ की थी। सुशांत केस में CBI के अलावा ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीमें भी जांच कर रही हैं।

    रिया ने बताया कब और कैसे दोनों के बीच हुआ था प्‍यार

    रिया ने बताया कब और कैसे दोनों के बीच हुआ था प्‍यार

    बता दें गुरुवार को मीडिया में सामने आकर रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर खुलकर बात की। सुशांत सिंह मौत मामले में रिया ने चुप्पी तोड़ते हुए न्यूज चैनल से बात की है। रिया ने बताया, साल 2013 की बात है जब उनकी फिल्म रिलीज हो चुकी थी और सुशांत की काई पो चे रिलीज होने वाली थी। हम पहली बार यशराज जिम में मिले थे। आते-जाते समय हम अक्सर मिल जाते थे और काफी अच्छे से बात करते थे। हम एक दूसरे के साथ अपने दुख-दर्द भी बांटने लगे थे। इसके बाद हमारी मुलाकात 13 अप्रैल, 2019 को रोहिणी अय्यर की पार्टी की पार्टी में हुई थी।उसी पार्टी से उनका और सुशांत का रिश्ता शुरू हुआ। रिया ने कहा, 'प्यार हम दोनों को हुआ था, सुशांत तो कहता था कि उसे एक दिन में ही हो गया था मुझसे प्यार। मैंने उससे कहा था कि आई लव यू शब्द बोलने में मैं कम से कम दो-तीन महीने का समय लूंगी। तब उस समय मुझे कहां पता था कि उस आई लव यू की इतनी पड़ी सजा मुझे मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+