अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: ED ने दायर की चार्जशीट, दिल्ली के इस नामी वकील के खिलाफ मिले अहम सबूत

3600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। ईडी ने चार्जशीट दिल्ली कोर्ट में पेश की। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस पर न्यायाधीश 20 जुलाई को विचार करेंगे। चार्जशीट स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर एनके मट्टा ने दाखिल की। इस चार्जशीट में त्यागी बंधुओं, एसपी त्यागी, खेतान, इटली के बिचौलिए कार्लो गेरोसा और विमानन कंपनी फिनमेकानिका को अभियुक्त बनाया गया है।

 ED files supplementary chargesheet against Agusta Westland chopper scam

अगस्ता वेस्टलैंड फिनमेकानिका की एक इकाई है। इन सभी आरोपियों पर सरकारी वकील ने 28 मिलियन यूरो की मनी लॉंडिंग का केस बनाया है। पिछले महीने ईडी को अगस्ता हेलीकॉप्टर मामले में नए सबूत मिले थे। संडे गार्जियन के मुताबिक, नई जानकारी में ये सामने आया था कि, इस पूरे मामले में दिल्ली के हाईप्रोफाइल वकील गौतम खेतान में घूसकांड में अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग और घूस देने के आरोप में गौतम खेतान को ईडी ने 2014 में गिरफ्तार किया था।

एक जनवरी 2014 को भारत ने वायुसेना को 12 एडब्ल्यू-101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहयोगी अगस्तावेस्टलैंड के साथ हुए अनुबंध को रद्द कर दिया था। अनुबंध की शर्तों के कथित उल्लंघन और करार हासिल करने के लिए कमीशन के तौर पर 423 करोड़ रुपए के भुगतान के आरोपों पर सरकार ने अनुबंध रद्द कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+