TMC नेता महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, ED ने Cash For Query मामले में दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
TMC leader Mahua Moitra: कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में सांसदी खो चुकी टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई की जांच का सामना कर रहीं महुआ मोइत्रा के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया है।
ईडी ने कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है।सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह एक्शन लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से साझा की है।

संसद से निष्कासित टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप है। इससे पहले टीएमसी नेता को फेमा से जुड़े एक मामले में ईडी ने समन भेजकर 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार में बिजी होने का हवाला देकर पेश होने से इनकार कर दिया था।
अब तक ईडी की तरफ से महुआ मोइत्रा को तीन समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन को ईडी के सामने पेश नहीं हुईं। उन्होंने इससे पहले जांच एजेंसी को लेटर लिखकर पेशी के लिए 21 दिन की मोहलत मांगी थी, जिसको देने से एजेंसी ने इनकार कर दिया था।
महुआ के ठिकानों पर छापेमारी
मालूम हो कि FEMA के प्रावधानों के तहत ईडी की तरफ से महुआ मोइत्रा के खिलाफ NRE खाते से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI ने रेड मारी थी।
महुआ मोइत्रा ने लगाए ये आरोप
वहीं महुआ मोइत्रा ने अपनी निष्कासन और कैश फ्रॉर क्वेरी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की "साजिश" करारा दिया। टीएमसी नेता ने अपने बयान में भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया था कि ईडी और सीबीआई पर 'भगवा खेमे के राजनीतिक एजेंट' के तौर पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications