NCP नेता प्रफुल्ल पटेल पर ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार मंजिला इमारत जब्त

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता और सांसद प्रफुल्ल पटेल पर गुरुवार को कार्रवाई की। ईडी ने मुंबई के वर्ली स्थित चार मंजिला सीजे हाउस बिल्डिंग की संपत्ति जब्त की है।

मुंबई, 21 जुलाई : केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता और सांसद प्रफुल्ल पटेल पर गुरुवार को कार्रवाई की। ईडी ने मुंबई के वर्ली स्थित चार मंजिला सीजे हाउस बिल्डिंग की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है।

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल

प्रवर्तन निदेशालय ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संपत्ति में जब्त की है। बता दें कि प्रफुल्ल पटेल और उनके परिवार के स्वामित्व वाली एक फर्म ने सीजे हाउस को विकसित किया था, जहां मिर्ची के पास कुछ संपत्तियां भी थीं।

दो मंजिलों को पहले कुर्क किया था

इकबाल मिर्ची के परिवार को दी गई सीजे हाउस की दो मंजिलों को पहले वित्तीय जांच एजेंसी ने कुर्क किया था। प्रफुल्ल पटेल से अक्टूबर 2019 में इस मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। डीएचएफएल के प्रमोट कपिल और धीरज वधावन को गिरफ्तार कर लिया गया था। धीरज वधावन को बाद में जमानत दे दी गई।इकबाल मिर्ची की पत्नी और बेटों को पीएमएलए अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है क्योंकि वे मामले में पेश होने में विफल रहे। ईडी ने दुबई और यूके में मिर्ची की संपत्तियों को भी कुर्क किया है।

यह भी पढ़ें- 'BJP का काम सिर्फ सरकार तोड़ना, महंगाई से कोई लेना-देना नहीं', TMC रैली में जमकर बरसीं ममता बनर्जी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+