'BJP का काम सिर्फ सरकार तोड़ना, महंगाई से कोई लेना-देना नहीं', TMC रैली में जमकर बरसीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में टीएमसी की शहीद दिवस रैली में जमा हुए लोगों को संबोधित किया।

कोलकाता, 21 जुलाई : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में टीएमसी की शहीद दिवस रैली में जमा हुए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब रोजाना उपयोग होने वाली चीजों पर भी टैक्स लगा दिया गया है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

लोग क्या खाएंगे

लोग क्या खाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मुरमुरे पर भी जीएसटी लगा दिया गया है, तो क्या बीजेपी के लोग अब इसे नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी और दही पर जीएसटी लगा दिया है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी लगाया है।

दिल्ली तक जाएंगे

दिल्ली तक जाएंगे

उन्होंने कहा कि बंगाल में कई योजनाओं को बंद कर दिया गया। केंद्र सरकार अगर बंगाल की बकाया राशि नहीं देगी तो हम दिल्ली तक जाएंगे और घेराव करेंगे। हम अपने हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

बंगाल में नहीं होने दिया कामयाब

बंगाल में नहीं होने दिया कामयाब

उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो हर जगह सरकार तोड़ने की कोशिश कर रही है। उनका काम अब यही बन गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

हमारे समर्थक रोड पर डटे हैं

हमारे समर्थक रोड पर डटे हैं

पश्चिम बंगाल में बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भर गया है लेकिन हमारे समर्थक यहां से नहीं हटे। सड़क पर उतरकर मेहनत कर रहे हैं। पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों की मदद कर रहे हैं।

टीएमसी का स्थापना दिवस

टीएमसी का स्थापना दिवस

कोलकाता में धूमधाम से शहीद दिवस मनाया जा रहा है। पूरे शहर में पर्व सा माहौल है। आज टीएमसी का स्थापना दिवस है जिसे पार्टी शहीद दिवस के तौर पर भी मनाती है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि शहीद दिवस तो महात्मा गांधी की मृत्यु के दिन मनाया जाता है। लेकिन आप सही हैं, दरअसल देश में एक या दो नहीं बल्कि 7 शहीद दिवस मनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने पर 'आदिवासी विरोधी' ममता बनर्जी पर किया पोस्टर वार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+