6,380 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में ईडी ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने 6300 करोड़ रुपए से अधिक के कथित पोंजी घोटाले के मामले में साउथ की एक कंपनी के तीन प्रवर्तकों को मनी लॉड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इस मामले में कई राज्यों के लाखों निवेशकरें को धोखा दिया गया। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनके नाम अवा वेंकट राम राव, अवा वेंकट एस नारायण राव और अवा हेमा सुंदर वर प्रसाद हैं। ये तीनों एग्री गोल्ड ग्रुप के प्रवर्तक हैं।

ईडी ने कहा कि इन्हें धन शोधन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और हैदराबाद की एक विशेष अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications