70 सीटों पर मतगणना संपन्न, आप को 62 सीटे, बीजेपी के खाते में आई 8 सीटें
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। आप की यह लगातार दूसरी प्रचंड जीत है। बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 62 सीटें जीती हैं। वहीं बीजेपी के खाते में 8 सीटें आई हैं। हालांकि कांग्रेस दूसरी बार भी अपना खाता खोलने में असफल रही।

आप 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जीत चुकी है और 8 सीटों पर आगे चल रही है। 2015 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में आप ने 67 सीट जीती थी। इस बार पार्टी को 53.6 फीसदी वोट मिले हैं जो पिछली बार के 54.3 फीसदी से थोड़ा कम है। पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी केवल तीन सीट जीत पाई थी। हालांकि भाजपा का वोट प्रतिशत इस बार बढ़कर 38.5 फीसदी रहा जो पिछली बार 32.1 फीसदी था।
अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद समर्थकों को संबोधित किया। केजरीवाल ने 2015 वाले अंदाज में ही पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। केजरीवाल ने कहा कि, यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications