चुनाव आयोग से जयराम रमेश को झटका, अमित शाह पर लगाए आरोपों पर शाम 7 बजे तक देना होगा जवाब

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांंग्रेस नेता का दावा है कि गृह मंत्री शाह ने मतगणना से पहले जिला अधिकारियों (district magistrates) को कॉल किए और उन्हें धमकाया।

अब इस पूरे मामले में जयराम रमेश को चुनाव आयोग से झटका लगा है। चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शाह के खिलाफ अपने आरोपों का ब्यौरा देने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था।

Jairam Ramesh

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से आज शाम 7 बजे तक अपने आरोप के समर्थन में डिटेल मांगी है, ताकि कार्रवाई की जा सकें। मालूम हो कि रमेश ने आरोप लगाया था कि अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद देश भर के 150 जिलाधिकारियों को फोन किया था।

इधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों के एक दिन बाद चुनाव आयोग (EC) ने कहा कि किसी भी अधिकारी ने किसी भी तरह के "अनुचित दबाव" बनाए जाने की सूचना नहीं दी है। साथ ही बताया गया कि कांग्रेस नेता से आज शाम 7 बजे तक अपने आरोप के समर्थन में जवाब मांगा है, ताकि कार्रवाई की जा सकें।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग ने कहा था कि वह अपने दावों का सबूत हमारे साथ शेयर करें। इससे पहले दिन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने रमेश के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 'अफवाहें फैलाना और सभी पर संदेह करना सही नहीं है।'

मतगणना से पहले एक ब्रीफिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "क्या कोई उन सभी (जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर) को प्रभावित कर सकता है? हमें बताएं कि यह किसने किया। हम उस व्यक्ति को दंडित करेंगे, जिसने ऐसा किया। यह सही नहीं है कि आप अफवाह फैलाएं और सभी पर संदेह करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+