दंतेवाड़ा नक्सली हमला:चुनाव आयोग ने कहा तय तारीख पर ही होगा मतदान

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में हुए नक्सली हमले में बीजेपी के विधायक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान से ठीक दो दिन पहले दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट किया। इस धमाके में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी सुरक्षा में तैनात 3 जवान भी हमले में शहीद हो गए।

 Election Commission after death of BJP MLA Bheema Mandavi, his driver & 3 PSOs in naxal attack in Dantewada, Chhattisgarh: The polling for Lok Sabha Elections 2019 will go as per the schedule.

इस हमले के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि लोकसभा चुनाव अपने तय तारीख पर ही होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने प्रभावित जिलों से एसपी और जिलाधिकारियों से बात की और उन्हें चुनाव से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जिस वक्त मंडावी के नक्सलियों ने काफिले पर हमला किया उस वक्त बीजेपी विधायक का काफिला नकुलनार से करीब दो किमी दूर श्यामगिरी से गुजर रहा था। वहीं इस घटना के बाद दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली मूवमेंट को लेकर विधायक भीमा मंडावी को पहले ही अलर्ट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+