जम्मू-हिमाचल बॉर्डर एरिया में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। जम्मू-हिमाचल बॉर्डर के इलाकों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंबा और आसपास के एरिया में 12 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके आए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। किसी जानमाल के नुकसान की अभी खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र चंबा रहा, जो दोनों राज्यों (जम्मू कश्मीर और हिमाचल) का बॉर्डर का एरिया है। मणिपुर के सेनपाति में भी सोमवार दोपहर 3.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके आए हैं।

Earthquake with magnitude 5 hit Jammu Kashmir Himachal Pradesh Chamba Border Region

बीते दो-तीन दिन में कई दफा भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। चंबा, मनाली और ऊझी घाटी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा में सुबह पहले साढ़े पांच बजे और उसके बाद 8:04 बजे भूकंप के झटके आए। पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 और दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई। भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। चंबा में बार-बार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

रविवार सुबह असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में कार्बी आंगलोंग में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+