Earthquake: मेघालय में देर रात भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

मेघालय में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। जिससे किसी तरह के कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

इससे पहले राजस्थान के सीकर में शनिवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई है। हालांकि इस भूकंप के चलते जान-माल के किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Earthquake in Ladakh

सीकर में भूकंप

भूकंप के झटके सीकर जिले में शनिवार रात करीब 11 बजकर 47 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं देर रात आए भूकंप में कई लोगों को तो नींद में अहसास भी नहीं हुआ। हालांकि अभी किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप शनिवार की रात करीब 11.47 पर आया। करीब 10 सेकंड तक ये झटके महसूस किए.। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सीकर से 15 किलोमीटरकी दूरी पर और 5 किलोमीटर नीचे था। जानकारी के अनुसार बीती रात भूकंप डीडवाना, कुचामन, लाडनूं, सालासर, सीकर, खाटू श्याम, मकराना तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+