Earthquake: हिमाचल में तबाही के बीच लाहौल स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता
Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल में कुदरत का कहर जारी है। भारी तबाही के बीच कुदरत ने अब धरती डोलाई है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार देर शाम धरती डोली है। लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। गनीमत है कि तेज झटके महसूस नहीं किए गए। नहीं तो भारी तबाही हो सकती थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। ना ही कोई हताहत की खबर है।

वहीं, इससे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप के कैंपबेल खाड़ी में रविवार शाम को धरती डोली थी। अंडमान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। 5.3 तीव्रता के काफी तेज झटके महसूस किए गए थे। लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
मणिपुर में भी इससे पहले धरती डोली थी। भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में तबाही के बीच जम्मू-कश्मीर में डोली धरती, आया 4.9 तीव्रता का भूकंप












Click it and Unblock the Notifications