Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Earthquake: उमर अब्दुल्ला बोले- 16 साल में पहली बार हुआ ऐसा, मैं तो बदहवास भागा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि 16 साल बाद उन्होंने इतने तेज झटके महसूस किए हैं। जब वो बदहवास बाहर की ओर भागे। अब्दुल्ला ने भूकंप के बाद पैदा हुई दहशत में बच्चों के साथ सड़कों पर खड़े लोगों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Recommended Video

    Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया J&K,कंबल उठाकर भागे Omar Abdullah | वनइंडिया हिंदी
    Earthquake Omar Abdullah says tremors in Srinagar been bad enough to force me out of the house

    नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता, उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 2005 के बाद पहली श्रीनगर में भूकंप के इतने झटके महसूस किए गए कि मैं तेजी से घर से भागा हूं। मैंने कंबल उठाया और बाहर की तरफ भागा। मैं अपना फोन भी ले जाना भूल गया और ट्वीट भी नहीं कर पाया। धरती पूरी तरह से हिल रही थी।

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भूकंप के बाद सभी की सुरक्षा की कामना की। वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन को अलर्ट किया गया है। हालांकि किसी नुकसान की जानकारी अभी नहीं है।

    10 बजकर 34 मिनट पर आए झटके

    राजधानी दिल्ली, एनसीआर, नोएडा और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार देर रात 10 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके आए हैं। दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू और आसपास के प्रदेशों में भूकंप के ये झटके आए हैं। पंजाब के अमृतसर में 10 बजकर 34 मिनट पर झटके आए, यहां भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज की गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+