एक दिन में भूकंप से हिले तीन राज्य, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के बाद अब मिजोरम में कांपी धरती
नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आ रहे भूकंप से झटकों से लोग डरे हुए हैं। शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद अब नॉर्थ-ईस्ट भारत में धरती हिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (केंद्रीय भूकंप विज्ञान) के मुताबिक मिजोरम के चंफाई जिले में 11.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई है। भू वैज्ञानिक भूकंप के केंद्र का पता लगाने में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि देश में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है, लगभग रोजोना भारत के किसी ना किसी हिस्से में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मिजोरम में शुक्रवार के आए भूकंप की तीव्रता 3.8 थी लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के कटरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके कटरा से 89 किलोमीटर दूर पूर्व की ओर महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके सुबह 5.11 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है।
इसके कुछ घंटे पहले ही 23 जुलाई की मध्य रात 12.26 बजे महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के ये झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई है। हालांकि भूकंप में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है और ना ही किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने आई है। इससे पहले सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर में कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके सोमवार रात 10 बजकर दो मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कटरा से 87 किमी पूर्व में था।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 40 लाख के पार, बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 76570 नए मामले सामने आए
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications