लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटकों से हिला ये राज्य, आधी रात घरों से बाहर भागे लोग

नई दिल्ली। मिजोरम में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग भयभीत हैं। सोमवार को आए भूकंप के तेज झटकों के बाद मंगलवार की देर रात करीब 11:03 बजे एक बार फिर भूकंप से धरती हिलने की खबर सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप के झटके चंफाई से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में तकरीबन 70 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। बता दें कि सोमवार को भी मिजोरम में 5.5 तीव्रता का एक जोरदार झटका आया था जिससे कई घरों में दरारें आ गई थी।

22 जून को तड़के आया था भूकंप

22 जून को तड़के आया था भूकंप

मिजोरम में लगातार आ रहे भूकंप ने अब लोगों के दिलों में डर बैठ गया है, रात को लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। सोमवार को भी राज्य में 5.5 के भूकंप ने लोगों में हड़पंक मचा दिया। जानकारी के अनुसार सुबह 4.10 बजे मिजोरम के चंफाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले रविवार को मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में भूकंप की कंपन को महूसस किया गया, इसमें असम ,मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र मिजोरम के आईजोल से 25 किमी उत्तर पूर्व में था।

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके

मंगलवार को महाराष्ट्र के अकोला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अकोला में शाम पांच बजकर 28 मिनट में भूकंप के झटकों से धरती हिली, जिसके चलते लोग घरों से डरकर बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक मंगलवार को शाम तकरीबन 5 बजकर 28 मिनट पर अकोला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अकोला से 129 किलोमीटर दक्षिण में लोगों ने इस झटके के महसूस किया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई।

ओडिशा और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके

ओडिशा और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके

ओडिशा में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शाम 4 बजकर 40 मिनट पर ओडिशा के रायगड़ इलाके णें भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। इसी दिन चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम के 7 बजकर 46 मिनट पर चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बीच महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+