कोरोना के बीच महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

कोरोना के बीच महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप आ रहे हैं। आज महाराष्ट्र के अकोला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अकोला में शाम पांच बजकर 28 मिनट में भूकंप के झटकों से धरती हिली, जिसके चलते लोग घरों से डरकर बाहर निकल गए।

 An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter scale occurred 129 km South of Akola in Maharashtra.

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक मंगलवार को शाम तकरीबन 5 बजकर 28 मिनट पर अकोला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अकोला से 129 किलोमीटर दक्षिण में लोगों ने इस झटके के महसूस किया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। आपको बता दें कि सोमवार को ओडिशा और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके आए थे। वहीं रविवार को 24 घंटे के भीतर मिजोरम में दो तेज झटके आए।

सोमवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर ओडिशा के रायगड़ इलाके णें भूकंप के झटके महसूस किए गए। ओडिशा के रायगड़ जिले के काशी पूर इलाके में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके को लोगों ने महसूस किया, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की वजह से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा के बाद चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम के 7 बजकर 46 मिनट पर चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+