Earthquake: मणिपुर में सुबह 6 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता
भूकंप के आने की सबसे बड़ी वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। घरती के अंदर मौजूद सात प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। घूमने के दौरान जब ये प्लेट्स टकराती हैं, तो ऐसी स्थिति में भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

Earthquake Manipur's Ukhrul: मणिपुर में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मणिपुर के उखरुल में सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप की गहराई 10 किमी नीचे थी। अक्षांश 25.13 और देशांतर 94.67 है। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। ना ही अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना है।
इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली में रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा, भूकंप की गहराई 5 किमी थी और अक्षांश 29.41 और लंबाई 77.26 थी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
भूकंप के आने की सबसे बड़ी वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। घरती के अंदर मौजूद सात प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। घूमने के दौरान जब ये प्लेट्स टकराती हैं, तो ऐसी स्थिति में भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
भूकंप की तीव्रता की बात करे तो रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा गया है। 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में, 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले भूकंप वेरी लाइट कैटेगरी में, 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले भूकंप लाइट कैटेगरी में आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications