मिजोरम के चंफाई में 5.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली। मिजोरम के चंफाई में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके दस बजकर 45मिनट पर महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिली है। भूकंप से इलाके में लोगों के बीच भय का माहौल है।

इससे पहले शनिवार दोपहर को गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.1 थी। इसका केंद्र जिले के भचाऊ से 14 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।












Click it and Unblock the Notifications