बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप, चेन्‍नई में भी महसूस किए गए झटके

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह आए भूकंप की वजह से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कई इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए। बंगाल की खाड़ी में ये भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 02 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप के झटके चेन्नई में भी महसूस किए गए। यहां अचानक आए भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप के इन झटकों से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में भूकंप, चेन्‍नई में भी महसूस किए गए झटके

भारतीय मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजे के आसपास बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप के झटके चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई और इलाकों में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के कारण तमिलनाडु के कुछ हिस्‍से भी प्रभावित हुए। मध्यम तीव्रता के भूकंप के प्रभाव को तट के करीब के क्षेत्रों में अधिक महसूस किया गया। हालांकि, कोई सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई थी। चेन्नई में भूकंप को झटकों को लेकर स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि सुबह में उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+