Earthquake: तेलंगाना के मुलुगू में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3, घर से बाहर निकले लोग
Earthquake: तेलंगाना में आज सुबह 7.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके तेलंगाना के मुलुगू में महसूस किए हैं।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप के झटके से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन भूकंप के झटकों की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

क्या होता है भूकंप
पृथ्वी की बाहरी परत (क्रस्ट) कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है, जो लगातार धीमी गति से चलती रहती हैं। ये प्लेटें जब आपस में टकराती, खिसकती या अलग होती हैं तो उनके बीच तनाव पैदा होता है।
जब यह तनाव अपनी चरम सीमा पर पहुंचता है तो प्लेटें अचानक खिसक जाती हैं, जिससे ऊर्जा तरंगों के रूप में निकलती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। आपातकालीन सेवाओं का पालन करें
भूकंप से बचाव
जब भी भूकंप के झटके आप महसूस करें तो खुले स्थान पर जाएं, बिजली और फोन के तारों को बिल्कुल ना छुएं। इस दौरान किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपना चाहिए।
भूकंप के बाद आपातकालीन सेवाओं का पालन करना चाहिए।
भूकंप प्राकृतिक आपदाओं में से एक है, लेकिन सतर्कता और तैयारी से इसके प्रभावों को कम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications