Earthquake: दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज पर भूकंप के झटके, 6.2 की तीव्रता दर्ज की गई

Earthquake: पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में रविवार तड़के सुबह 3.39 बजे दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 की थी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने साझा की है।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला सहित शिमला के ऊपरी क्षेत्रों व कुल्लू में शनिवार को धरती कांपी थी। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 दर्ज की गई। हालांकि, किसी के नुकसान या जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

Earthquake

पहले भी महसूस हुए थे झटके
मीडिया रिपोट्स पर गौर करें तों, हिमाचल में तीन बार झटके महसूस किए गए हैं। जिसमें चंबा केंद्र माना गया है। पहाडी इलाका होने के कारण हिमाचल में भूकंप आने से स्थानीय लोगों में डर की स्थिति पैदा हो जाती है।

क्या करें और क्या न करें?

  • शांत रहें: भूकंप के दौरान, घबराना नहीं और शांत रहना महत्वपूर्ण है। कोई भी अपना टीवी या रेडियो चालू कर सकता है और उस पर सुने गए किसी भी निर्देश का पालन कर सकता है।
  • खुद को गिरने से बचाने के लिए अपने हाथों और घुटनों के बल बैठ जाएं, अपने सिर और गर्दन को ढक लें और किसी मजबूत मेज या डेस्क के नीचे चले जाएं।
  • यदि आप अंदर हैं, तो अंदर ही रहें: भूकंप के दौरान बाहर या अन्य कमरों में भागने से किसी के घायल होने की संभावना बढ़ सकती है।
  • माचिस या लाइटर का उपयोग न करें और स्विच चालू न करें क्योंकि भूकंप के बाद गैस रिसाव हो सकता है। इसकी जगह टॉर्च का इस्तेमाल करें।
  • आपके द्वारा गिराए गए किसी भी ज्वलनशील उत्पाद जैसे शराब और पेंट को तुरंत साफ करें।
  • बिजली के तारों वाले स्थानों के नजदीक जाने से बचें।
  • लिफ्ट का उपयोग न करें क्योंकि बिजली चली सकती है और उसमें खराबी आ सकती है। परिसर को खाली करने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करें।
  • कुछ झटकों की अपेक्षा के लिए तैयार रहें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+