राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3

नई दिल्ली, 21 जुलाई। राजस्थन के बीकानेर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के ये झटके सुबह 5:24 बजे महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीवत्रता 5.3 दर्ज की गई है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं राजस्थान के अलाव मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात तकरीबन 2:10 बजे मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है। वहीं लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके सुबह 4:57 बजे महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी।

earthquake

Recommended Video

    Earthquake India: Rajasthan और Meghalaya में सुबह सुबह लगे Earthquake के झटके | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई को भी गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई थी। वहीं हिमाचल प्रदेश दिल्ली, असम, बंगाल, में भी भूकंप के झटके इस महीने महसूस किए जा चुके हैं। अच्छी बात यह है कि कहीं भी भूंकप की वजह से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

    जब भी कहीं भूकंप आए तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं चाहिए और खुद को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए। अगर आप किसी बिल्डिंग में हैं तो तुरंत इससे बाहर निकले और खुले स्थान पर आएं। बिल्डिंग से बाहर आने के लिए कतई लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें, क्योंकि ऐसा करना काफी खतरना हो सकता है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं। यही नहीं अगर आप बिल्डिंग से बाहर नहीं आ सकते हैं तो किसी मेज, चौकी या बेड के नीचे छिप जाए जिससे कि किसी भीतर के खतरे को टाला जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+