झारखंड के साहिबगंज में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। झारखंड के साहिबगंज जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मानी गई है। भूकंप के झटकों के बाद दशहत देखने को मिली और लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप से जानमान के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है।

इसी हफ्ते मंगलवार को महाराष्ट्र के शहर नासिक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके महाराष्ट्र के नासिक से 88 किमी पश्चिम में महसूस किए गए। इससे पूर्व मणिपुर में 11 अगस्त को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 11 अगस्त को मणिपुर के मोइरंग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र मोइरंग से 43 किलोमीटर दक्षिण था।












Click it and Unblock the Notifications