Earthquake in Delhi-NCR: तो इस वजह से इतनी देर तक महसूस हुए झटके, टॉप वैज्ञानिक ने बताया कारण

Earthquake in Delhi-NCR: शीर्ष वैज्ञानिक ने बताया आखिर क्यों दिल्ली एनसीआर में इतनी देर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिक ने बताया कि इसकी बड़ी वजह जमीन के नीचे की प्लेट्स हैं।

earthquake

Earthquake in Delhi-NCR: अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों के बाद भारत और पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप के तेज झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए, कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने ये झटके एक मिनट तक महसूस किए। भूकंप के झटकों का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था, जहां पर इसकी तीव्रता 6.6 दर्ज की गई। लेकिन जब दिल्ली, एनसीआर, जम्मू कश्मीर, हरियाणा पंजाब, राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस हुए तो हड़कंप मच गया।

मोबाइल नेटवर्क भी हुआ ठप

भूकंप के तेज झटकों की वजह से मोबाइल के नेटवर्क में भी बाधा देखने को मिली, जम्मू क्षेत्र में कई जगहों पर भूकंप के बाद मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया। हालांकि यह कुछ ही देर के लिए था। लेकिन जिस तरह से दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके काफी देर तक महसूस किए गए, उसके बाद हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है कि यहां पर भूकंप के झटके इतनी देर तक महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हेड ऑफ ऑफिस एंड साइंटिस्ट जेएल गौतम ने इसकी वजह बताई है।

इस वजह से इतनी देर तक महसूस हुए झटके

जेएल गौतम ने बताया कि जैसा कि हम जानते हैं कि इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट जब यूरेशियन प्लेट से टकराती हैं तो इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होते हैं। हिंदूकुश -हिमालय क्षेत्र भूंकप के लिहाज से काफी सक्रिय है। इसी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत और दिल्ली में लंबे समय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए क्योंकि इसकी गहराई यहां ज्यादा थी। यहां पर इसकी गहराई 150 किलोमीटर तक है, लिहाजा प्राथमिक झटके पहले महसूस किए गए, इसके बाद सेकेंडरी झटके महसूस किए गए।

अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार भूकंप के तेज झटके जिसकी तीव्रता 6.6 थी वह अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किलोमीटर दूर महसूस किए गए थे। भूकंप की गहराई 156 किलोमीटर नीचे थी। नोएडा के निवासी ने बताया कि मैंने देखा कि डाइनिंग टेबल हिल रहा है। इसके बाद मैंने देखा कि पंखा भी हिल रहा था। यह काफी तेज था और काफी देर तक महसूस किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+