Earthquake: महाराष्ट्र के बाद असम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2

नई दिल्ली। Earthquake in Assam. महाराष्ट्र के बाद असम में भी भूकंप के तेज आए हैं। सोमवार देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर असम के बरपेटा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। हालांकि भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। भूकंप के झटकों के आने के बाद लोग डरे हुए है। पिछले कुछ दिनों से बार-बार भूकंप के झटके आने से लोग डरे हुए हैं।

 Earthquake in Assam of magnitude 4.2 on the Richter scale occurred

इससे पहले सोमवार देर रात महाराष्ट्र के पालघर के पास भूकंप के झटके आए थे। आपको बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भूकंप के कई झटके आ चुके हैं। बार-बार आ रहे भूकंप के कारण यहां के लोग दहशत में हैं।

क्यों आते हैं भूकंप

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+