अंडमान निकोबार और म्यांमार-भारत सीमा पर भूकंप के झटके
नई दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार में शुक्रवार रात 8 बजर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 5.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अंडमान निकोबार के कैंपबेल बे से 270 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। वहीं, म्यांमार-भारत सीमा पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे भूकंप के झटके आए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई।

इससे पहले शुक्रवार सुबह भी अंडमान निकोबार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर से 250 किमी पूर्व की ओर भूकंप का केंद्र बताया गया। सुबह साढ़े 10 बजे झटके महसूस किए गए। बीते कुछ समय में अंडमान में कई बार भूकंप दस्तक दे चुका है। बीते रविवार को रात ढाई बजे प्रदेश में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र दिजलीपुर के आसपास था।
जम्मू कश्मीर के कटरा में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके पूर्वी कटरा से तकरीबन 88 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह 4.55 बजे यह झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications