Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली, NCR, हरियाणा, यूपी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके सुबह 7.59 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके एनसीआर के कई हिस्से में महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तजाकिस्तान के कोफरानिहोन में भी महसूस किए गए हैं, जहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई है। भूकंप के झटकों की जानकारी पर तमाम ट्विटर यूजर्स ने भी ट्वीट करके दी है। यूरोपियन-मेडिटरेनियन सिस्मोलोजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 है, इसका केंद्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के दक्षिण पश्चिम से 44 किलोमीटर दूर है।

earthquake

भूकंप के यह झटके दिल्ली के अलावा नोएडा ,गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी महसूस किए गए हैं। हरियाणा के सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़ में महसूस किए गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+