हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
मॉनसूनी बारिश की मार झेल रहे उत्तर भारत के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नई दिल्ली। मॉनसूनी बारिश की मार झेल रहे उत्तर भारत के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी, इसलिए किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। वहीं, गुरुवार सुबह जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी, इसलिए इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
आपको बता दें कि बुधवार को जापान के होक्काइडो में भी भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए थी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.7 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र होक्काइडो बताया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप में अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 120 लोग घायल बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications