कुलभूषण जाधव पर जब सुषमा ने खोली संसद में पोल, तो पाक के खिलाफ लगे शेम-शेम के नारे

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और मां की मुलाकात के दौरान किए गए अपमानजनक व्यवहार और इस मुद्दे पर भारत के रुख को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज संसद में बयान जारी किया।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और मां की मुलाकात के दौरान किए गए अपमानजनक व्यवहार और इस मुद्दे पर भारत के रुख को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा और लोकसभा में बयान जारी किया। सुषमा स्वराज ने जाधव के परिजनों के साथ किए गए पाकिस्तान सरकार के दुर्व्यवहार को लेकर भारत सरकार की ओर से निंदा की। सुषमा के बयान का विपक्षी सांसदों ने भी समर्थन किया।

भारत के प्रयासों से मुलाकात संभव हुई

भारत के प्रयासों से मुलाकात संभव हुई

सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह झूठे आरोप लगाकर एक अन्यायपूर्ण कार्रवाई के तहत कुलभूषण जाधव को म़त्यु दंड दिया, भारत सरकार उस मृत्यु दंड को रुकवाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव के साथ पाकिस्तान में हुए अन्याय के बाद मुश्किल घड़ी में भारत सरकार ने उनके परिजनों से संपर्क बनाए रखा, ताकि उन्हें भावनात्मक तौर पर मजबूती मिले। सुषमा स्वराज ने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक सकारात्मक कोशिश रही कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव से उनके परिजनों की मुलाकात कराने के लिए तैयार हो गया। यह भेंट पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंधों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक कदम साबित हो सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सुहागनों को विधवा की तरह पेश किया

सुहागनों को विधवा की तरह पेश किया

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाकर कुलभूषण जाधव को दोषी बनाया। उसके बाद जब परिजन उनसे मिले तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। कुलभूषण जाधव के परिजनों के कपड़े उतरवाकर उन्हें पहनने के लिए अपने कपड़े दिए। साड़ी पहनने वाली कुलभूषण की मां को सलवार कुर्ता पहनने पर मजबूर किया गया। ना केवल उनकी पत्नी से बल्कि, उनकी मां से भी चूड़ियां, बिंदी और मंगलसूत्र उतरवाए गए। सुषमा ने कहा कि आज सुबह ही जाधव की मां ने मुझे बताया कि उनका मंगलसूत्र भी उतरवाया गया। पाकिस्तान ने दो सुहागन महिलाओं को विधवा के तरह पेश किया।

सुरक्षा जांच के बावजूद जूते उतरवाए गए

सुरक्षा जांच के बावजूद जूते उतरवाए गए

सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव को उनके परिजनों से मराठी में बात करने से रोका। जब जब उन्होंने अपनी भाषा में बात करने की कोशिश की, तो इंटरकॉम बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कुलभूषण की पत्नी के जूते यह कहकर उतरवा दिए कि उनमें इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिकॉर्डर लगे हैं, जबकि वही जूते भारत से लेकर पाकिस्तान तक, एयरपोर्ट में कई सुरक्षा जांच से होकर गुजरे। पाकिस्तान ने जिस तरह का व्यवहार कुलभूषण जाधव के परिजनों के साथ किया है, उसकी भारत सरकार कड़े शब्दों में निंदा करती है।

बयान पर कांग्रेस ने क्या कहा

बयान पर कांग्रेस ने क्या कहा

सुषमा स्वराज के बयान पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वो अपनी तरफ से और अपनी पार्टी की तरफ से सुषमा स्वराज के बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कहना तो बुहत कुछ था, लेकिन आपने अंकुश लगा दिया कि कहीं हालात ज्यादा खराब ना हो जाएं और पाकिस्तान अपने झूठे आरोपों को और ज्यादा खतरनाक ना बना दे। हालांकि पाकिस्तान, पाकिस्तान के नेता और पाकिस्तान की सेना को भारत की जनता अच्छी तरह से जानती है, उन्हें लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+