क्या है डिजिटल वोटर आईडी e-EPIC? फिजिकल Voter ID से होता है कितना अलग, जानिए डाउनलोड करने का प्रोसेस
e-EPIC भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) का एक डिजिटल संस्करण है। यह मार्गदर्शिका इसके महत्व, डाउनलोड प्रक्रिया और मतदान उपकरण के रूप में इसकी सीमाओं को शामिल करती है।
e-EPIC Digital Voter ID: आज के डिजिटल युग में हर सरकारी सुविधा और पहचान पत्र धीरे-धीरे ऑनलाइन और स्मार्टफोन तक पहुंच रहे हैं। बैंकिंग से लेकर राशन कार्ड तक अब सब कुछ मोबाइल में सहेजने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में भारत के चुनाव आयोग ने भी वोटर कार्ड को डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। भारत में मतदान करने के लिए Voter ID कार्ड जरूरी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसी Voter ID का एक डिजिटल रूप भी मौजूद है! जी हां, इस डिजिटल Voter ID को कहा जाता है e-EPIC, यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटर आईडी कार्ड। यह कार्ड दिखने में भले ही डिजिटल फॉर्मेट में हो, लेकिन इसकी अहमियत फिजिकल वोटर कार्ड से बिल्कुल कम नहीं है।

वोटर कार्ड जो अब तक सिर्फ एक प्लास्टिक कार्ड के रूप में जेब में रखा जाता था, अब वह भी डिजिटल हो गया है। e-EPIC न सिर्फ आपकी पहचान को डिजिटल बनाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारतीय चुनाव प्रक्रिया समय के साथ कैसे बदल रही है। लेकिन यह क्या है, क्या इससे डिजिटल तरीके से भी वोटिंग हो सकती है या नहीं, और इसे कैसे डाउनलोड करें, ये सवाल लोगों के मन में अक्सर उठते हैं। आइए जानते हैं इस डिजिटल पहचान से जुड़ी हर डिटेल...
ये भी पढ़ें: क्या है Traffic Prahari App? जनता को देता है ट्रैफिक तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन का पॉवर, जानिए कैसे करें उपयोग
क्या है e-EPIC?
e-EPIC दरअसल वोटर आईडी कार्ड का PDF फॉर्मेट में डिजिटल संस्करण है, जिसे भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने जारी किया है। इसमें वही सारी जानकारी होती है जो आपके फिजिकल वोटर कार्ड में होती है - जैसे आपका नाम, फोटो, पता, EPIC नंबर और जन्मतिथि। इसे मोबाइल या कंप्यूटर में सेव किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।
क्या यह डिजिटल वोटिंग कार्ड है?
कई लोग इसे "डिजिटल वोटिंग कार्ड" मान लेते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि e-EPIC से सिर्फ पहचान होती है, वोट नहीं डाला जा सकता। भारत में अभी तक ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से वोटिंग की सुविधा नहीं है। e-EPIC का इस्तेमाल सिर्फ एक डिजिटल पहचान पत्र के रूप में होता है।
कैसे जुड़े हैं e-EPIC और वोटर आईडी कार्ड?
Voter ID कार्ड यानी EPIC कार्ड ही e-EPIC का आधार है। यानी अगर आपके पास EPIC नंबर है, तभी आप e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड उसी डाटा से बनाया जाता है जो आपके फिजिकल वोटर कार्ड में मौजूद होता है।
सीधे शब्दों में कहें तो e-EPIC = डिजिटल रूप में वही वोटर कार्ड।
कहां और कैसे डाउनलोड करें?
e-EPIC को आप चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं:
- voterportal.eci.gov.in
- www.nvsp.in
डाउनलोड की प्रक्रिया
- वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें (या नया रजिस्ट्रेशन करें)।
- "Download e-EPIC" विकल्प चुनें।
- अपना EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर डालें।
- मोबाइल OTP वेरीफाई करें और PDF डाउनलोड कर लें।
कौन कर सकता है डाउनलोड?
शुरुआत में e-EPIC की सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिली थी जिन्होंने 1 फरवरी 2021 के बाद रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अब यह सभी पंजीकृत मतदाताओं के लिए उपलब्ध है।
फायदे क्या हैं?
- कार्ड खोने की स्थिति में तुरंत डिजिटल विकल्प मौजूद
- किसी भी जगह पहचान पत्र के रूप में उपयोग योग्य
- मोबाइल में सुरक्षित रखा जा सकता है
- QR कोड से सुरक्षित और वेरिफायबल
ये भी पढ़ें: घर बैठे ही अपडेट होगी आधार की डिटेल्स! E-Aadhaar मोबाइल App लॉन्च करने की तैयारी में UIDAI, क्या होंगे फीचर?
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications