घर बैठे ही अपडेट होगी आधार की डिटेल्स! E-Aadhaar मोबाइल App लॉन्च करने की तैयारी में UIDAI, क्या होंगे फीचर?
UIDAI E-Aadhaar Mobile App: आधार कार्ड भारतीय लोगों के लिए एक अहम पहचान पत्र है। लेकिन इसे अपडेट कराने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब जल्द ही ये परेशानी खत्म होने वाली है। UIDAI ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए एक ऐप लांच करने का ऐलना किया है।
UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का आधार सेवाओं को और ज्यादा आसान और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। जल्द ही यह नया मोबाइल ऐप लॉन्च होने जा रहा है, जिसे फिलहाल E-Aadhaar नाम दिया गया है। इस ऐप के जरिए लोग घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे।

यही नहीं, इस ऐप में QR कोड आधारित आधार शेयरिंग और मोबाइल से मोबाइल वेरिफिकेशन जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल होंगे। UIDAI के अनुसार देशभर में लगभग 1 लाख आधार अपडेट मशीनें हैं, जिनमें से फिलहाल 2,000 मशीनों को इस नए सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। यानी आधार सेवाएं अब पूरी तरह डिजिटल और आसान होने की दिशा में बढ़ रही हैं।
ये भी पढ़ें: AADHAAR: सिर्फ चार दिन में खत्म हो जाएगी आधार कार्ड से जुड़ी ये फ्री सुविधा, फटाफट निपटा लें ये काम
E-Aadhaar ऐप के खास फीचर्स
- घर बैठे Aadhaar अपडेट करने की सुविधा
- नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प
- QR कोड के जरिए Aadhaar की जानकारी शेयर करने का ऑप्शन
- मोबाइल-टू-मोबाइल और ऐप-टू-ऐप Aadhaar वेरिफिकेशन
- Aadhaar डिटेल्स को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करने की सुविधा
QR कोड से होगा सुरक्षित Aadhaar वेरिफिकेशन
UIDAI जल्द ही QR कोड-बेस्ड वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू करने जा रहा है। इसके जरिए अब Aadhaar को मोबाइल ऐप से ही सुरक्षित तरीके से साझा किया जा सकेगा। होटल चेक-इन, ट्रेन टिकट वेरिफिकेशन या किसी सरकारी सेवा के लिए पहचान साबित करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Aadhaar Good Governance Portal किया गया था लॉन्च
कुछ समय पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने Aadhaar Good Governance Portal लॉन्च किया था, जिससे Aadhaar से जुड़ी सेवाएं तेज और पारदर्शी हो गई थीं। अब E-Aadhaar ऐप और QR कोड तकनीक के साथ यह व्यवस्था और भी आसान और आधुनिक हो जाएगी।
क्या है Aadhaar?
Aadhaar एक 12 अंकों की यूनिक पहचान संख्या है, जो भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाती है। इसमें नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि जैसे विवरण होते हैं और फिंगरप्रिंट व आंखों की स्कैनिंग के जरिए व्यक्ति की पहचान पक्की की जाती है। कोई भी भारतीय नागरिक जो UIDAI की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करता है, वह Aadhaar कार्ड बनवा सकता है।
UIDAI की ओर से इस ऐप को लेकर अभी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह सुविधा जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC यूजर्स के लिए नया नियम, बिना Aadhaar वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगा तत्काल टिकट, ऐसे करें लिंक












Click it and Unblock the Notifications