हिट स्ट्रोक ने डिप्टी सीएम को हिला डाला, बेहोश होकर डायस पर ही गिर पड़े
कादियान श्री हरि तेलंगाना के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के पहले से ही कादियान की हालत ठीक नहीं लग रही थी।
नई दिल्ली। तेलंगाना के उप- मुख्यमंत्री कादियान श्रीहरि बेहोश होकर गिर पड़े। ये घटना तब हुई जब उप मुख्यमंत्री तंलगाना के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में सरकार के दो साल के कार्यों की प्रगति निवेदिका पढ़ रहे थें। तभी अचानक उनको सुस्ती सी छाई और डायस पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनको संभालने की कोशिश की और अस्पताल ले गए।

दरअसल कादियान श्री हरि तेलंगाना के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के पहले से ही कादियान की हालत ठीक नहीं लग रही थी। इसी बीच जैसे तैसे वो तेलंगाना सरकार के दो साल के कार्यों को बताने की मंशा से डायस पर पहुंचे अभी उन्होंने थोड़ी ही बातें की थी तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
बाद में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री हिट स्ट्रोक की चपेट में आ गए थे।आपको बता दें कि तेलंगाना में भीषण गर्मी पड़ रही है। और हिट स्ट्रोक के कई मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications