देश के 50वें चीफ जस्टिस होंगे डीवाई चंद्रचूड़, CJI यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में की सिफारिश

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित (Uday Umesh Lalit) का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। वे रिटायर होने वाले हैं। रिटायरमेंट से पहले वे अपने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौपेंगे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित (Uday Umesh Lalit) का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। वे 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की सिफारिश की है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अब 50वें CJI होंगे। चीफ जस्टिस ने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौपने के लिए उन्होंने सभी न्यायाधीशों को जजों के लाउंज में इकट्ठा होने का अनुरोध किया था।

देश के 50वें चीफ जस्टिस होंगे डीवाई चंद्रचूड़

इस दौरान उन्होंने सीजेआई यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौंपे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud)को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की। चीफ जस्टिस यूयू ललित इस साल 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

10 नवंबर 2024 तक रहेगा न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल

बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने उन्हें 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद अपने उत्तराधिकारी का नाम देने के लिए कहा था। उन्होंने अगस्त में सीजेआई का कार्यभार संभाला था जब उन्होंने न्यायमूर्ति एनवी रमना का स्थान लिया था। जस्टिस यूयू ललित के रिटायर होने पर सुप्रीम कोर्ट के 50वें जज डीवाई चंद्रचूड़ बनेंगे। चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल था। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा।

कौन हैं डीवाई चंद्रचूड़

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने पहले 1998 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 2013 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वह बॉम्बे उच्च न्यायालय से भी जुड़े रहे हैं। उन्हें 2016 में शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

यह भी पढ़ें- CJI जस्टिस यूयू ललित से सरकार ने मांगा उत्तराधिकारी, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की क्यों रहेगी दावेदारी ? जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+